महासमुंद जिले में 4,266 क्विंटल अवैध धान जब्त — पूरे राज्य में सबसे बड़ी कार्रवाई।

धान खरीदी से पहले कलेक्टर की सख्ती असरदार, 16 चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी।

महासमुंद, 17 नवंबर 2025 // समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन की सतर्कता का बड़ा परिणाम सामने आया है। जिले में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से लाए जा रहे 4,266 क्विंटल धान को जब्त किया गया। 1 नवंबर से 16 नवंबर के बीच दर्ज हुए 37 मामलों में की गई यह कार्रवाई पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक है।


जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती राज्यों और जिलों में 16 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए पूरे समर्थन मूल्य धान खरीदी सिस्टम की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।


मार्कफेड के आँकड़ों के अनुसार—


1 नवंबर से 16 नवंबर तक


सीमावर्ती जिलों में अवैध परिवहन से आए धान में


महासमुंद जिले में सर्वाधिक 4,266 क्विंटल धान जब्त




---


कलेक्टर लंगेह की सख्त कार्रवाई—निगरानी और वैकल्पिक व्यवस्था दोनों मजबूत


कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई चल रही है। जिले के 16 चेकपोस्ट 24×7 निगरानी कर रहे हैं। पारदर्शिता और किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कई वैकल्पिक व्यवस्थाएँ भी लागू की हैं।


111 उपार्जन केन्द्रों में ग्राम पंचायत सचिवों को प्रभारी बनाया गया


धान खरीदी में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई


9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस


3 कर्मचारियों पर ESMA के तहत FIR दर्ज




कलेक्टर ने बताया कि जिले में 182 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी सुचारु रूप से चल रही है। किसानों की सुविधा के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित कर दिए गए हैं। आज सोमवार को 536 किसानों के टोकन जारी किए गए, जिसके अनुसार 32,237 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post