अंगुल से अकोला तक फैला गांजा नेटवर्क ध्वस्त, 137 किलो के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार।

 महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 74.88 लाख की जब्ती, सप्लाई चेन पूरी तरह तोड़ी।


महासमुंद, 25 फरवरी 2026।थाना सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 7 पुरुष और 1 महिला सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 137 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

कैसे हुई कार्रवाई

लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास नाकाबंदी की। सूचना थी कि ओडिशा से महाराष्ट्र की ओर दो चारपहिया वाहनों में गांजा ले जाया जा रहा है। कुछ देर बाद मारूति सुजुकी ईक्को (OD 19 T 6003) और उसके पीछे चल रही टोयटा कार (MH 01 BK 4102) को रोका गया।

तलाशी के दौरान टोयटा कार की डिक्की और पिछली सीट में प्लास्टिक बोरियों में गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि गांजा ओडिशा के अंगुल जिले से लोड कर महाराष्ट्र के अकोला जिले में सप्लाई किया जाना था।

गिरफ्तार आरोपी

श्रोत प्वाइंट – जिला अंगुल, ओडिशा

शिवा साहू, पिता विश्वनाथ साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी थाना छेन्दीपदा, जिला अंगुल (ओडिशा)

बुधु भूतिया, पिता धोबा भूतिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी छेन्दीपदा, जिला अंगुल (ओडिशा)

परिवहनकर्ता

3. निलो फार शफी, पति मो. शफी, उम्र 40 वर्ष, निवासी फिलदोस कॉलोनी मोतीवाल, थाना अकोटफेल, जिला अकोला (महाराष्ट्र)

4. सुल्तान खान, पिता समरोज खान, उम्र 34 वर्ष, निवासी पंजरापुल, दिन क्यूरी रोड, थाना टाम्बे, जिला चेम्बूर (महाराष्ट्र)

5. नरोत्तम बेहरा, पिता गोविंद बेहरा, उम्र 40 वर्ष, निवासी बहालसाही, थाना छेन्दीपदा, जिला अंगुल (ओडिशा)

6. सुशील साहू, पिता निलंकठ साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी बहालसाही, थाना छेन्दीपदा, जिला अंगुल (ओडिशा)

डेस्टिनेशन प्वाइंट – जिला अकोला, महाराष्ट्र

7. दिलशाद खान, पिता शाहिब खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी चन्नी डोरिया, थाना अमौर, जिला पूर्णिया (बिहार)

8. शेख जब्बार, पिता शेख जफ्फार, उम्र 27 वर्ष, निवासी फिरदोस कॉलोनी मोतीवाल, थाना अकोटपेल, जिला अकोला (महाराष्ट्र)

जब्त सामग्री

137 किलो गांजा – 68,50,000 रुपये

टोयटा कार MH 01 BK 4102 – 4,00,000 रुपये

मारूति सुजुकी ईक्को OD 19 T 6003 – 2,00,000 रुपये

7 मोबाइल फोन – 27,000 रुपये

नगद 11,400 रुपये

कुल जब्ती – 74,88,400 रुपये

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(C) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल गांजा पकड़ने तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक पूरी सप्लाई चेन को तोड़ने में सफलता मिली है। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post