खल्लारी–तेंदुकोना में एक साथ रेड, 37 लीटर महुआ और 80 पावा देशी शराब जब्त।
महासमुंद, 26 फरवरी 2026। जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना खल्लारी और थाना तेंदुकोना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापामार कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान ग्राम खम्हारमुड़ा और ग्राम कौनसरा में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने कुल 37 लीटर अवैध महुआ शराब और 80 पावा देशी प्लेन शराब जब्त की। साथ ही महुआ लाहन पास को मौके पर नष्ट किया गया तथा शराब बनाने में इस्तेमाल बर्तन और अन्य सामग्री भी जब्त की गई।
थाना खल्लारी
अपराध क्रमांक – 24/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट
गिरफ्तार आरोपी:
आनंद राम रावत, पिता मन्नुराम रावत, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हारमुड़ा, थाना खल्लारी, जिला महासमुंद।
जब्ती:
25 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमत लगभग 5,000 रुपये)
शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन व अन्य सामग्री
थाना तेंदुकोना
अपराध क्रमांक – 24/26 एवं 27/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट
गिरफ्तार आरोपी:
मेन कुमार चंद्राकर, पिता टेक राम चंद्राकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कौनसरा
भुवनेश्वर दीवान, पिता नाथूराम दीवान, उम्र 42 वर्ष, निवासी कौनसरा
दिलीप निर्मलकर, पिता नैनसिंग निर्मलकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी घोंच, थाना तेंदुकोना, जिला महासमुंद
जब्ती:
12 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब (कीमत 2,400 रुपये)
80 पावा देशी प्लेन शराब (कुल 14,400 मिली., कीमत 6,400 रुपये)
परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GP 2568
दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10,000 रुपये)
कुल जब्ती
37 लीटर अवैध महुआ शराब (कुल कीमत लगभग 7,400 रुपये)
80 पावा देशी प्लेन शराब
मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री
सभी चारों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।


