भाजपा युवा मोर्चा के नए जिला पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन, पिथौरा में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
पिथौरा। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का पिथौरा स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को भगवा गमछा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
सम्मानित किए गए पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, खेल एवं युवा प्रमुख सौरभ अग्रवाल, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल सह प्रमुख अंशुल तिवारी तथा सह प्रभारी आईटी सेल प्रमुख तुसार बंसल शामिल रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरषोत्तम घृतलहरे, मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर, भाजपा नेता आलोक त्रिपाठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजयराज पटेल, दुलिकेशन साहू, विधायक प्रतिनिधि रविंदर आजमानी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री जीवन तांडी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा व सक्रियता से संगठन और मजबूत होगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई गई कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर मुकेश पटेल, सुकांत सोनी, योगेश यादव, कुलजीत आजमानी, पवन अग्रवाल, अभिषेक वैष्णव, आरके श्रेयांश श्रीवास्तव, विनोद पटेल, सतीस धुरुव, विष्णु निषाद, रोशन पटेल, अमिताभ पटेल, छोटू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
