भाजपा युवा मोर्चा जिला सहकोषाध्यक्ष बने राजा अग्रवाल, संगठन ने युवा नेतृत्व पर जताया भरोसा।


महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं प्रदेश नेतृत्व तथा संगठन द्वारा झलप क्षेत्र के सक्रिय युवा कार्यकर्ता राजा अग्रवाल पर विश्वास जताते हुए उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासमुंद का जिला सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


राजा अग्रवाल लंबे समय से संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए वे लगातार कार्य करते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।


नवनियुक्त जिला सहकोषाध्यक्ष राजा अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने तथा क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे।


उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी से ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाज सेवा की भावना के साथ कार्य करता है और वे भी इसी उद्देश्य के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।


राजा अग्रवाल की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post