राजेश चौधरी की ईमानदारी की मिसाल: बैंक की गलती पर लौटाए ₹90 हजार।

 ₹10 हजार के चेक पर मिले ₹1 लाख, राजेश चौधरी ने निभाई जिम्मेदार नागरिक की भूमिका।

महासमुंद | राजेश चौधरी द्वारा ईमानदारी की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। ₹10,000 के चेक के माध्यम से राशि निकालने के लिए जब वे बैंक पहुँचे, तब बैंक काउंटर पर हुई त्रुटि के कारण उन्हें ₹10,000 के स्थान पर ₹1,00,000 की राशि दे दी गई।

राशि प्राप्त होने के बाद जब श्री चौधरी को बैंक की गलती का पता चला, तो उन्होंने तत्काल बैंक प्रबंधन को सूचित कर अतिरिक्त ₹90,000 की राशि वापस कर दी। उनकी इस ईमानदारी की बैंक अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की। यह घटना समाज में नैतिक मूल्यों और सच्चाई की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post