पिथौरा में गाड़ा समाज का जिला स्तरीय चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित।

सामाजिक एकता की मिसाल: श्री बंशीलाल तांडी अध्यक्ष, श्री प्रेमलाल चौहान सचिव व श्री ढाकेश्वर चौहान कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

पिथौरा। गाड़ा समाज महासमुंद जिला इकाई का अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु सामाजिक चुनाव पिथौरा में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के बाद घोषित परिणामों में जिला अध्यक्ष पद पर श्री बंशीलाल तांडी को निर्वाचित किया गया। वहीं सचिव पद पर श्री प्रेमलाल चौहान तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री ढाकेश्वर (डॉन) चौहान ने जीत हासिल की।

चुनाव में समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक तरीके से अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजजनों ने बधाई देते हुए उनसे समाजहित में सक्रिय और पारदर्शी कार्य की उम्मीद जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post