पिथौरा में आज निकलेगी भव्य सतनाम संदेश शोभा यात्रा।
पिथौरा। गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज 17 दिसंबर 2025, बुधवार को पिथौरा में ब्लॉक स्तरीय भव्य सतनाम संदेश शोभा यात्रा निकलेगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन स्थल पिथौरा, जिला महासमुंद है।
इस आयोजन में सतनाम धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम का मार्गदर्शन गुरुसोमेश बाबा जी करेंगे। शोभा यात्रा के माध्यम से नगरवासियों को सतनाम संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे गुरु घासीदास चौक (सांकरा) में अभिवादन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे बाइक रैली गुरु घासीदास चौक से पिथौरा के लिए रवाना होगी। दोपहर 2 बजे विश्राम गृह से पिथौरा नगर भ्रमण होगा। शाम 4 बजे धर्मगुरु का धर्ममंच में आगमन, स्वागत एवं गुरु वाणी वाचन होगा। शाम 5 बजे सामूहिक भोजन का आयोजन किया जाएगा।
सतनाम संदेश शोभा यात्रा गुरु घासीदास चौक (सांकरा) से लाखागढ़, विश्राम गृह, गांधी चौक, बागबाहरा रोड, महल प्रांगण, बाजार चौक होते हुए बार चौक पिथौरा तक निकलेगी।
यह आयोजन समस्त सतनामी समाज विकास खंड पिथौरा, जिला महासमुंद के तत्वावधान में किया जा रहा है।
