सतनाम संदेश यात्रा का नगर पंचायत पिथौरा ने किया भव्य स्वागत।

सतनाम संदेश यात्रा पर नगर पंचायत पिथौरा ने बरसाए सम्मान के पुष्प।

पिथौरा। गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व के अवसर पर निकली सतनाम संदेश शोभा यात्रा का नगर पंचायत पिथौरा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख चौकों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष श्री देवेश निषाद, उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी, सांसद प्रतिनिधि श्री मनमीत सिंह (रिक्की) छाबड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मन्नूलाल ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।


सतनाम संदेश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post