पिथौरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पारिवारिक मिलन व वन भोज कार्यक्रम सम्पन्न।

किशनपुर नर्सरी में प्राकृतिक पूजन, सात्विक भोज और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हुआ आयोजन।

पिथौरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिथौरा इकाई एवं थानेश्वर मंदिर समिति के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को किशनपुर नर्सरी में पारिवारिक मिलन एवं वन भोज कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न परिवारों ने एक साथ प्रकृति के बीच समय बिताते हुए धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक गतिविधियों व पारंपरिक खेलों में सहभागिता की।


कार्यक्रम की शुरुआत आंवला पौधे की पूजा से हुई। पंडित कृष्ण कुमार शर्मा ने धर्मशास्त्रों में वर्णित पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदू सनातन परंपरा में प्रकृति, पशु-पक्षी और वृक्षों का पूजन अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसी क्रम में आंवला पौधे की पूजा, श्री नारायण भगवान की आरती एवं भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी परिवारों को सात्विक भोजन परोसा गया।



भाषणों में कहा गया कि वट सावित्री में बरगद, अमावस्या में नीम और अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा का विधान है। प्रकृति का संरक्षण एवं पूजा हमारी संस्कृति का प्रमुख हिस्सा है, जिससे भावी पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझ सके।


इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवक, थानेश्वर मंदिर समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य रूप से पंडित कृष्ण कुमार शर्मा, अनूप दीक्षित, जसवीर अजमानी तथा पत्रकार राजा बाबू उपाध्याय सहित अनेक परिवारों ने कार्यक्रम में भाग लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post