सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष जांच अभियान।

विद्यार्थियों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ।

महासमुन्द 07 सितंबर 2026/ अपर परिवहन आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों द्वारा दो पहिया वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही एवं सभी विद्यालयों में विशेष जांच अभियान के तहत आज महर्षि विद्या मंदिर मचेवा में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में किसी भी छात्र छात्राओं द्वारा दो पहिया वाहन का उपयोग करते नहीं पाया गया। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा की दृष्टिकोण से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, हेलमेट का उपयोग करने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। परिवहन विभाग से श्री निर्मलकर द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के संबंध में जागरूक किया गया।






Post a Comment

Previous Post Next Post