महासमुंद के 16 खिलाड़ी राज्य स्तरीय तैराकी एवं वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए चयनित।
महासमुंद। बिलासपुर में आयोजित होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय तैराकी एवं वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए महासमुंद जिले के कुल 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है।
गत दिवस रायपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की टीम ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर जिले के 16 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में 9 खिलाड़ी शासकीय डीएमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद के हैं। वहीं 3 खिलाड़ी शासकीय हाई स्कूल सोरीद, 2 खिलाड़ी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला स्टेशन पारा, 1 खिलाड़ी सेजेस तुमगांव तथा 1 खिलाड़ी तेंदुकोना से शामिल हैं।
खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड ऐत राम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, डीएमसी रेखराज शर्मा, सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा एवं प्रकाश चंद्र मांझी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।
इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंजलि बरमाल, मनोज धृतलहरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी.एस. बंजारा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेंन, तारिका सोरी, शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश साहू, संस्था के प्राचार्य कौशल शुक्ला, प्रभारी प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सोनी, रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल की प्राचार्य पूजा शर्मा, व्यायाम शिक्षक पीयूष कुमार, कामता प्रसाद साहू, वसुधा बारले, खगेन्द्र तारक एवं रामकुमार जांगड़े ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से महासमुंद जिले के खिलाड़ी विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी हिरेंद्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में तैराकी एवं वाटर पोलो की नियमित तैयारी कर रहे हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी जिला एवं संभाग स्तर पर महासमुंद का नाम रोशन कर रहे हैं। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। 🏊♂️🏆


