महासमुंद, 15 अगस्त 2026/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महासमुंद जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
मुख्य अतिथि श्री बघेल का सुबह 8ः58 बजे समारोह स्थल पर आगमन हुआ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के मंच आगमन के पश्चात राष्ट्र गीत वंदे मातरम का गायन किया गया।
इसके पश्चात सुबह 9ः00 बजे ध्वजारोहण किया गया।तत्पश्चात राष्ट्रीय गान का गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Tags
#छत्तीसगढ़ #महासमुंद





