शराब दुकान के पास चोरी का सामान बेचते पकड़ाया आरोपी, शत-प्रतिशत माल बरामद।
महासमुंद। थाना महासमुंद पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी बसंत बिझेकर उर्फ ददू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 08 अगस्त 2026 को सविता ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर, टीवी, मिक्सी, इलेक्ट्रॉनिक आयरन और चावल सहित करीब 10 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 451/2026, धारा 305(1), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरोण्डा चौक एवं शीतली नाला के पास दबिश देकर संदेही बसंत बिझेकर उर्फ ददू एवं एक अन्य बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी का सामान बरामद किया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड भी जब्त किया गया।
📺 टीवी, गैस टंकी से लेकर मिक्सी तक पूरा चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने 15 किलो चावल, 01 इंडेन गैस टंकी, लोहे का रॉड, 01 टीवी, 01 रिसीवर व रिमोट, 01 इलेक्ट्रॉनिक आयरन तथा 01 मिक्सी व जार बरामद किया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 10,000 रुपये बताई गई है।
मुख्य आरोपी बसंत बिझेकर उर्फ ददू पिता सुरेश बिझेकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11 अटल आवास महासमुंद को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
महासमुंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर हो गया।



