भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल ।
पिथौरा।
भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी "हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा”अभियान को लेकर के प्रभावी संचालन,समन्वय और निगरानी के लिए केंद्रीय स्तर पर समन्वय समिति का गठन किया है।वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह के निर्देशन पर जिलांतर्गत के सभी मण्डल अध्यक्षों को इस हेतु देशवासियों में देश प्रेम और राष्ट्र के प्रति श्रद्धा जगाने व्यापक स्तर पर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से जन जन तक देशप्रेम का संदेश पहुंचाने निर्देशित किया है।
इस तारतम्य में भाजपा मण्डल पिथौरा के मण्डल अध्यक्ष आशीष शर्मा की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने भाजपा के कर्मठ एवं उर्जावान कार्यकर्ता नवनियुक्त एल्डरमैन सतप्रीत सलूजा (विक्की) को भाजपा मंडल पिथौरा का संयोजक नियुक्त कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ज्ञात हो कि सतप्रीत विक्की सलूजा ने हर मुकाम पर एक कदम बढ़कर पार्टी हित में परचम लहराया है लंबे समय तक युवा मोर्चा एवं संगठन में काम करने का इनको बहुत अनुभव है।
विक्की सलूजा को यह जिम्मेदारी मिलना पिथौरा भाजपा के लिए रचनात्मक माना जा रहा हैं।
पार्टी संगठन द्वारा विक्की सलूजा को हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान का संयोजक बनाए जिनमें पर युवा मोर्चा के सदस्य एवं भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
सतप्रीत (विक्की) सलूजा ने बताया की शीर्ष नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार 11 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक पूरे देश में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा इस तारतम्य में पिथौरा मण्डल के हर एक बूथ प्रत्येक शक्ति केंद्र तथा गांव से शहर तक तिरंगा यात्रा का परचम लहराया जाएगा।
श्री सलूजा ने इस हेतु भाजपा में वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू,सांसद रुपकुमारी चौधरी,विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित सभी वरिष्ठों का आभार जताते हुए बताया कि,हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना,स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों का स्मरण करना तथा युवाओं में राष्ट्रीय चेतना को और अधिक मजबूत करना है।
अभियान के दौरान प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरियां, बाइक रैलियां, युवा एवं महिला सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत-संगीत, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष आयोजन तथा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि "हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा”अभियान पिछले कुछ वर्षों में देशभर में जनभागीदारी का एक व्यापक राष्ट्रीय अभियान बनकर उभरा है। इस अभियान के माध्यम से करोड़ों नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देते हैं।
इस वर्ष भी भाजपा मण्डल पिथौरा ने विक्की सलूजा के नेतृत्व में अभियान को अधिक व्यापक,प्रभावी और जन-सहभागिता आधारित बनाने के उद्देश्य से समयपूर्व तैयारियां शुरू कर दी है।
