रायपुर-मुंगेली दौरे के बाद महासमुंद आएंगे डिप्टी सीएम, खल्लारी महोत्सव में करेंगे शिरकत।
महासमुंद | 02 अप्रैल
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव 03 अप्रैल शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रायपुर, मुंगेली और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात में महासमुंद जिले के खल्लारी पहुंचकर खल्लारी महोत्सव में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री सुबह 08:30 बजे रायपुर के नया रायपुर स्थित निवास एम-6 सेक्टर-24 से प्रस्थान कर लोर्मी (जिला मुंगेली) के लिए रवाना होंगे। वहां वे सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कबीर भवन लोर्मी में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद वे दोपहर 02 बजे लोर्मी से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 04:45 बजे रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां वे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे।
समारोह के बाद शाम 06 बजे वे रायपुर से नया रायपुर स्थित निवास पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 07:30 बजे नया रायपुर से महासमुंद जिले के ग्राम खल्लारी के लिए रवाना होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री रात 08:30 बजे खल्लारी पहुंचेंगे और यहां आयोजित खल्लारी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में वे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से भी मुलाकात करेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद उप मुख्यमंत्री रात 09:30 बजे खल्लारी से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 10:30 बजे नया रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।
उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था को भी लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
