भाजपा युवा मोर्चा जिला महासमुंद की कार्यकारिणी घोषित, कमलेश डड़सेना को मंत्री की जिम्मेदारी।

सपोस के युवा नेता कमलेश डड़सेना का बढ़ा कद, भाजपा युवा मोर्चा जिला महासमुंद की कार्यकारिणी में बने मंत्री।


महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला महासमुंद की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची में पिथौरा क्षेत्र के ग्रीन ग्राम सपोस निवासी कमलेश डड़सेना को जिला कार्यकारिणी में मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

कमलेश डड़सेना लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने संगठन में अलग पहचान बनाई है। पार्टी नेतृत्व ने उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें युवा मोर्चा जिला महासमुंद की कार्यकारिणी में मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

कमलेश डड़सेना इससे पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में जिला सुरक्षा प्रमुख की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी में मंडल मीडिया प्रभारी सांकरा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

मंत्री पद मिलने पर कमलेश डड़सेना ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उनकी नियुक्ति पर जिले के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post