महासमुंद पुलिस की रेड: जुआ फड़ से 5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी और वाहन जब्त।

ताश के पत्तों पर लग रहा था दांव, पुलिस ने दबिश देकर 1.51 लाख की जप्ती की।


महासमुंद। जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महासमुंद पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआ फड़ से नगदी रकम, ताश के पत्ते और दो मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 51 हजार 950 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मौहारीभाठा क्षेत्र में आम रास्ते पर कमल चंद्राकर के घर के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश पत्तियों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान मौके से पांच लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश, 61 हजार 950 रुपये नगद तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 121/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत निषाद, सोहन साहू, रोशन लाल साहू, राजेश चंद्राकर और कमल चंद्राकर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

यह पूरी कार्रवाई थाना महासमुंद पुलिस और साइबर थाना स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post