सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा ने राज्य सरकार का जताया आभार।
सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा ने राज्य सरकार एवं संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिथौरा और आसपास के क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन बेहतर मैदान और सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खेल मैदान बनने से उन्हें नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा और पिथौरा में खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
मनमीत छाबड़ा ने कहा कि इस खेल मैदान का लाभ पिथौरा नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी मिल सकेगा। बेहतर खेल अधोसंरचना युवाओं को खेलों से जोड़ने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने में सहायक होगी।
उन्होंने पिथौरा के खिलाड़ियों, युवाओं एवं नगरवासियों की ओर से प्रदेश सरकार, वित्त विभाग एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ₹2.94 करोड़ की यह स्वीकृति पिथौरा के खेल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



