बल्दीडीह में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा का जोरदार स्वागत।

बसना प्रवास के दौरान युवाओं में उत्साह, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा।

महासमुंद (बल्दीडीह) : बसना विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमन वर्मा का बल्दीडीह में युवा साथियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पुष्पमालाओं तथा नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कमलेश डड़सेना, राजा सिन्हा, मनीष डड़सेना, ओम सिन्हा, विजय चौधरी, सुशील प्रधान, भुवन बरिहा, सौरभ निषाद, शिव बरिहा, समीर चौहान, राकेश ध्रुव, फिरत भाई, सुमीत निषाद, नोहर भाई, संजय यादव, डिगेश यादव, अनिल यादव, अजय ध्रुव, चन्दन राव, निकी राव, हिमांशु मांझी, परमेश्वर बरिहा और भूपेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। युवाओं ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post