‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड का विधायक जनसंपर्क कार्यालय में सामूहिक श्रवण।
पिथौरा। विधायक जनसंपर्क कार्यालय पिथौरा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उन्हें आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजयराज पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डड़सेना, विधायक प्रतिनिधि पुष्पराज गजेंद्र, सुमित अग्रवाल, रविंदर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री जीवन तांड़ी, जिला कोषाध्यक्ष निशु माटा, तुकाराम पटेल, युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ अग्रवाल, संजय गोयल, कुलजीत आज़मानी, नानू सोनी, अभिषेक वैष्णव, सतीश ध्रुव, सागर पटेल, आर.के. ओमप्रकाश बरिहा, कृष्णा ध्रुव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा समाजसेवा, राष्ट्रनिर्माण, युवाओं की भूमिका और जनभागीदारी पर दिए गए संदेशों की सराहना की गई। उपस्थित नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ आमजन को सकारात्मक सोच और देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया।
