राजस्व टीम की सतर्कता, ग्राम चिवराकूटा में अवैध धान से भरे वाहन पकड़े गए।
सराईपाली। तहसील सराईपाली अंतर्गत ग्राम चिवराकूटा में राजस्व विभाग की टीम ने ओड़िशा से अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए दो पिकअप वाहनों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान धान से लदे दोनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया।
प्रारंभिक जांच में धान परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। राजस्व टीम द्वारा मामले की जानकारी संबंधित थाना को दी गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन और खरीदी के मामलों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी ।
