लोकतंत्र की ओर कदम, पिथौरा महाविद्यालय में मतदाता पंजीयन शिविर संपन्न।

नवीन मतदाताओं को जोड़ने हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन पिथौरा महाविद्यालय में हुआ।

 

पिथौरा // चंद्रपाल डड़सेना  शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में प्रभारी प्राचार्य श्रीमती करुणा दुबे के निर्देशन में महाविद्यालय  की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नवीन मतदाताओं को जोड़ने हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन दिनांक 19 /01/ 2026 एवं 20/01/2026 को संपन्न हुआ। कार्यालय तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी पिथौरा द्वारा जारी पत्र क्रमांक 752 /निर्वाचन/ 2026 के द्वारा महाविद्यालय में मतदान केंद्र क्रमांक 17 से 24 के बूथ लेवल अधिकारी को दो दिवसीय शिविर लगाने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके अंतर्गत जिन विद्यार्थियों की उम्र 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो गई है उनका नाम नवीन मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फार्म 6 बी एल ओ के माध्यम से भरा गया। शिविर में बी एल ओ के रूप में सुशीला ठाकुर लक्ष्मी निषाद प्रतिमा चौहान डोमन सिंह ममता पटेल ज्योति साहू सरिता पटेल आदि शामिल रहे जिनके द्वारा कल 61 नवीन मतदाताओं को फॉर्म 6 का कार्य पूर्ण किया गया। महाविद्यालय के संस्था प्रमुख श्रीमती करुणा दुबे द्वारा उक्त कार्य के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों की प्रशंसा की गई। दो दिवसीय शिविर के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में सभी अधिकारी कर्मचारियों का योगदान रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post