सिंघोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में बन रही अवैध महुआ शराब पकड़ी।

60 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, सिंघोडा पुलिस की सख्ती।


पिथौरा/महासमुंद। थाना सिंघोडा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्ठी की अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के मार्गदर्शन में की गई।

दिनांक 10 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुठानीपाली के जंगल में एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्ठी की देशी महुआ शराब बनाकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर सिंघोडा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत दास, पिता ब्रम्हा दास, उम्र 30 वर्ष, निवासी गुठानीपाली, थाना सिंघोडा जिला महासमुंद बताया। आरोपी के कब्जे से तीन सफेद प्लास्टिक जरीकेन में भरी 20-20 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये है, को मौके पर ही समक्ष गवाहों के जप्त कर सीलबंद किया गया।

पुलिस ने आरोपी को दिनांक 10 जनवरी 2026 को शाम 5:10 बजे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आगे भी ऐसे अवैध कार्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post