सेवा संकल्प अभियान: पिथौरा CHC में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर।

सेवा संकल्प अभियान में पिथौरा CHC में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा।


महासमुंद(पिथौरा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, महिला पार्षद रामकुंवर सिन्हा, एल्डरमैन किशोर पटेल सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



वहीं नगर पंचायत सीएमओ बिरजूराम सोनबेर, BMO डॉ. तारा अग्रवाल सहित स्वास्थ्यकर्मी, नगर पंचायत कर्मचारी, मरीज एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।








Post a Comment

Previous Post Next Post