ऑपरेशन निश्चय में बड़ी कार्रवाई: 35 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

 17.50 लाख का गांजा, कार और मोबाइल सहित 20.55 लाख की संपत्ति जब्त।



महासमुंद। जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 35 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा, एक हुंडई कार और दो मोबाइल सहित कुल 20 लाख 55 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक हुंडई कार क्रमांक CG 13 UB 7951 में दो व्यक्ति ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एनएच-53 स्थित अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना के अनुसार संदिग्ध हुंडई कार पहुंची, जिसे रोककर जांच की गई। कार में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने कार की डिक्की में गांजा रखे होने की जानकारी दी। पुलिस ने तलाशी लेने पर एक बोरी से 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी उक्त गांजा को ओडिशा के भुवनेश्वर क्षेत्र से रायपुर ले जाकर खपाने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विनोद कुमार सिंह, पिता प्रदीप कुमार सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी माधवपुर, थाना फतेहगढ़, जिला नयागढ़ (ओडिशा)।
  2. गयाधर दडेई, पिता लिंगराज दडेई, उम्र 41 वर्ष, निवासी पत्थरचकड़ा, थाना फतेहगढ़ (ओडिशा)।

20.55 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

  • 35 किलो गांजा — कीमत लगभग 17 लाख 50 हजार रुपये
  • 02 मोबाइल फोन — कीमत 5,500 रुपये
  • एक हुंडई कार — कीमत लगभग 3 लाख रुपये

जब्त की है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 20 लाख 55 हजार 500 रुपये बताई गई है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 103/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं सघन वाहन जांच की जा रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post