🥇 जांजगीर में महासमुंद के हैंडबॉल खिलाड़ियों का जलवा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक।

🤝 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन से की सौजन्य भेंट, मिला आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।


महासमुंद। महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के प्रतिभावान हैंडबॉल खिलाड़ियों ने जांजगीर में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल विजेता बनने और स्वर्ण पदक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। रायपुर जोन का नेतृत्व करते हुए महासमुंद के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार परिचय दिया।

प्रतियोगिता के दौरान रायपुर जोन की टीम ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए सरगुजा, बस्तर और दुर्ग की टीमों को पराजित किया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया और स्वर्ण पदक हासिल किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों ने सैयद इमरान अली के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री बी.एल. देवांगन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि साझा की और जिला शिक्षा अधिकारी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल. देवांगन ने सभी खिलाड़ियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सुश्री अंजली बरमाल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी महासमुंद, श्री बी.एस. बंजारा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी महासमुंद, आशीष कुशवाहा, नवनीत सिंह, गुरु दत्ता एवं आदित्य चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये खिलाड़ी रहे चयनित

बालक वर्ग में मुदस्सीर खान, सक्षम शर्मा, सैयद अरम अली, जीशान खान, आर्यन वर्ड, आकिब अली, श्रेयांश उईके एवं नीतीश साहू शामिल रहे। ये सभी खिलाड़ी गुड शेफर्ड विद्यालय महासमुंद से हैं।

इसके अलावा आर्यन सोनी का चयन शिशु संस्कार केंद्र से हुआ।

जनप्रतिनिधियों और खेल जगत से मिली बधाई

इस शानदार उपलब्धि पर सभी चयनित हैंडबॉल खिलाड़ियों को महासमुंद विधानसभा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, श्री इंद्रजीत सिंह खालसा, आयुक्त छत्तीसगढ़ भारत स्काउट गाइड, श्री प्रदीप चंद्राकर, उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं अध्यक्ष जिला हैंडबॉल संघ, श्री नंदकुमार सिन्हा, सहायक संचालक शिक्षा विभाग महासमुंद, श्री आर.के. कुर्रे, प्राचार्य हाई स्कूल पीढ़ी, श्रीमती आनिता जी रावटे, संचालक गुड शेफर्ड विद्यालय महासमुंद, तथा श्री मनोहर महंती, संचालक शिशु संस्कार केंद्र ने बधाई दी।

महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के समस्त वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने भी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महासमुंद के इन युवा खिलाड़ियों की उपलब्धि ने जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है। 🥇🏆



Post a Comment

Previous Post Next Post