संत गुरु रविदास महाराज जयंती समरसता अभियान के प्रभारी बने जतीन ठक्कर।

पिथौरा-संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू के निर्देशानुसार सभी मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।


इसी क्रम में भाजपा मंडल पिथौरा के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर को संत गुरु रविदास महाराज जयंती समरसता अभियान का मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं अभियान के सफल संचालन हेतु सालिकराम डड़सेना, दुर्गेश सिंहा एवं सुधीर प्रधान को समिति का सदस्य बनाया गया है।


नवनियुक्त प्रभारी जतीन ठक्कर ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे समरसता संकल्प अभियान का दायित्व सौंपा गया है। मैं संगठन के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का प्रेरणास्रोत है। हम सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मंडल में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे तथा गुरु रविदास जी के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।”

Post a Comment

Previous Post Next Post