पिथौरा में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, तैयारियों को लेकर समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

जगन्नाथ रथयात्रा को भव्य बनाने की तैयारी शुरू, राज परिवार एवं समिति के सदस्यों ने बनाई रूपरेखा।


पिथौरा। नगर के श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में राज परिवार ग्राम बरेकेल खुर्द के तत्वावधान में जगन्नाथ रथयात्रा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को इस वर्ष और अधिक भव्य, आकर्षक एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने रथयात्रा की पारंपरिक गरिमा को बनाए रखते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया। साथ ही रथ सजावट, पूजा-अर्चना, शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में जगन्नाथ रथयात्रा समिति के अध्यक्ष श्री प्रेमलाल सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम सभा शीतला समाज अध्यक्ष श्री अनंत सिंह वर्मा, राज परिवार से तीर्थराज सिंह ठाकुर, समिति के कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष एवं पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, ग्राम सभा शीतला समाज के उपाध्यक्ष माखन सिन्हा, सचिव इन्द्रेश्वर सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष रनसायं ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष टीकाराम ठाकुर, पूरण सिंह बरिहा, सूर्यवंशी गुरुजी, राजेंद्र यादव, अनिल अग्रवाल, चंद्रपाल तारक सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


बैठक में सभी ने एकमत होकर भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा को श्रद्धा, उत्साह और जनसहभागिता के साथ ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति ने नगरवासियों से भी रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post