विकासखंड स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आगाज, विभिन्न खेलों की चयन ट्रायल एवं मुकाबले अलग-अलग तिथियों में होंगे आयोजित।



महासमुंद।
विकासखंड स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न खेलों की चयन ट्रायल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन जुलाई माह में अलग-अलग तिथियों एवं स्थानों पर किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में विकासखंड के इच्छुक खिलाड़ी एवं टीमें निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीरंदाजी चयन ट्रायल 8 जुलाई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोरिंग में आयोजित होगा। मल्लखंभ एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 9 जुलाई को सेजेस हिन्दी, महासमुंद में संपन्न होगी। कुराश प्रतियोगिता 13 जुलाई को गुड शेफर्ड स्कूल, महासमुंद में आयोजित की जाएगी।

इसी क्रम में क्रिकेट (ड्यूस) चयन ट्रायल 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग (बालक एवं बालिका) के लिए 14 जुलाई को शासकीय डीएमएस विद्यालय, महासमुंद में आयोजित होगा। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए 15 जुलाई तथा नेटबॉल प्रतियोगिता 16 जुलाई को शासकीय डीएमएस विद्यालय, महासमुंद में आयोजित की जाएगी।

विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी हिरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि निर्धारित तिथि एवं स्थान पर संबंधित इच्छुक खिलाड़ी अथवा टीमें प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों एवं खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post