पीपल पेड़ की छांव में सुनी ‘मन की बात’, पीएम ने आत्मनिर्भर भारत और जल संरक्षण पर दिया जोर।


पिथौरा। नगर के वार्ड क्रमांक-1 नहर पारा में पीपल पेड़ की छांव तले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा अजजा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मन्नूलाल ठाकुर, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, पार्षद रामकुंवर रामचंद्र सिन्हा, पार्षद पुष्पकांत पटेल, नवनियुक्त एल्डरमैन किशोर पटेल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता, जल संरक्षण, योग, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश स्वदेशी ताकत, जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प के बल पर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।


उन्होंने देश में निर्मित C-295 विमान की पहली सफल उड़ान, स्वदेशी युद्धपोतों एवं नई क्रूज मिसाइल का उल्लेख करते हुए रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता को रेखांकित किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता, ‘कैच द रेन’ अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की भी सराहना की।


प्रधानमंत्री ने आगामी गणेश उत्सव में मिट्टी की मूर्तियों को अपनाने तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।


इस अवसर पर रमेश पटेल, शंभूशंकर मिश्रा, रमाकांत उपाध्याय, इंद्रेश्वर डडसेना, गयाराम धींवर, सीताराम चक्रधारी, सौहाद्र निषाद, सुरेश जलक्षेत्री, खेदूराम निषाद, मोहन ढीमर, काशीराम ढीमर सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post