पिथौरा। नगर पंचायत पिथौरा के नव नियुक्त एल्डरमैन (पार्षद) किशोर पटेल का वार्ड क्रमांक 1 नहर पारा में क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पमाला पहनाकर तथा शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किशोर पटेल के एल्डरमैन नियुक्त होने से वार्ड एवं नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अभिनंदन समारोह में किशोर पटेल ने सभी नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं वार्डवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा नगर के विकास एवं जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा अजजा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मन्नूलाल ठाकुर, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, पार्षद रामकुंवर रामचंद्र सिन्हा, पार्षद पुष्पकांत पटेल, रमेश पटेल, शंभूशंकर मिश्रा, रमाकांत उपाध्याय, इंद्रेश्वर डडसेना, गयाराम धींवर, सीताराम चक्रधारी, सौहाद्र निषाद, सुरेश जलक्षेत्री, खेदूराम निषाद, मोहन ढीमर, काशीराम ढीमर सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
