लाखागढ़ के अंकित श्रीवास ने CBSE 10वीं में 90% अंक लाकर बढ़ाया परिवार और स्कूल का मान।

पिथौरा के छात्र अंकित का शानदार प्रदर्शन, एस्ट्रोनॉमी में करियर बनाने का सपना।


पिथौरा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में ग्राम लाखागढ़ के होनहार छात्र अंकित श्रीवास ने कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। अंकित, कुमार श्रीवास एवं प्रेमा श्रीवास के पुत्र हैं और पिथौरा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र हैं।

अंकित श्रीवास शुरू से ही मेधावी और प्रतिभावान छात्र रहे हैं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और शिक्षकों ने अंकित की मेहनत और लगन की सराहना की है।

अंकित के बड़े पिता अमर श्रीवास, बड़ी मां शिवकुमारी श्रीवास सहित परिवारजनों और मित्रों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अंकित ने बताया कि वह आगे चलकर एस्ट्रोनॉमी (खगोल विज्ञान) के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और इसके लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

अंकित की इस सफलता ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post