पिथौरा के सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर शकील कुरैशी का निधन।



पिथौरा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं वन विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर शकील कुरैशी का 68 वर्ष की उम्र में  रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।


स्वर्गीय कुरैशी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। वे वरिष्ठ पत्रकार जाकिर कुरैशी के बड़े भाई थे। उनके पुत्र हातिम और हाशमी कुरैशी है। वहीं शम्स, सिराज और यूसुफ कुरैशी के वे चाचा थे।


13 अप्रैल सोमवार की सुबह 10 बजे इस्लामिक रीति-रिवाज के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।


उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post