भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नई जिम्मेदारी: कुलजीत आजमानी बने पिथौरा मंडल उपाध्यक्ष।

संगठन विस्तार को मिली मजबूती, कुलजीत आजमानी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह।



पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत कुलजीत आजमानी को पिथौरा मंडल का अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष एतराम साहु की सहमति से मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में की गई है।

कुलजीत आजमानी की सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और लगातार काम करने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से पार्टी संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अपनी नियुक्ति पर कुलजीत आजमानी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा की मुख्यधारा से जोड़ना रहेगा।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post