सांकरा पुलिस-ANTF की संयुक्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार की तलाश जारी।
महासमुंद, 08 फरवरी 2026। थाना सांकरा पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम लोहराकोटा के जंगल क्षेत्र में नदी किनारे चल रही अवैध शराब निर्माण गतिविधि का भंडाफोड़ किया। मुखबिर की सूचना पर 7 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे की गई छापेमारी में मौके से 105 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान टीम ने एक वाटर पंप, बिना नंबर की स्कूटी, एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन, शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे 8 गैस सिलेंडर, चूल्हा, 8 ड्रम सहित बर्तन और अन्य सामग्री भी जब्त की। इसके अलावा मौके पर मौजूद करीब 200 किलोग्राम महुआ लाहन पास को नष्ट किया गया, जिससे लगभग 600 लीटर अवैध शराब बनाई जा सकती थी।
पुलिस ने इस मामले में तेजकुमार डडसेना (28 वर्ष) निवासी लोहराकोटा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वहीं करण चौहान और रितेश सिन्हा फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1,66,200 रुपये बताई गई

