राज्य शासन का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

 छत्तीसगढ़ शासन में प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार।


नवा रायपुर | 21 जनवरी 2026 //छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने संबंधी आदेश जारी किया है। यह आदेश 21 जनवरी 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, श्रीमती किरण कौशल (भा.प्र.से. 2009) को आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उनके द्वारा आयुक्त, समग्र शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के समकक्ष घोषित किया गया है।

इसी क्रम में श्री अवनीश कुमार शरण (भा.प्र.से. 2009), आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त, गृह निर्माण मंडल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है।

वहीं श्री आकाश छिकारा (भा.प्र.से. 2017), संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग को अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का दायित्व सौंपते हुए आगामी आदेश तक कलेक्टर, जिला-बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है। प्रशासनिक दृष्टि से इसे राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण व्यवस्था माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post