भारतीय स्टेट बैंक, कौहाकुडा ने "राष्ट्रीय किसान दिवस" SBI अन्नदाता उत्सव के रूप में किसानो के साथ मनाया।
पिथौरा (कौहकुड़ा)// भारतीय स्टेट बैंक, शाखा कौहाकुडा, तहसील पिथोरा द्वारा आज ग्राम सरायपाली में किसानो के साथ किसान मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे किसानो को उनसे सम्बंधित बैंक के विभिन्न कृषि उत्पादों जैसे KCC, गाय पालन, मुर्गीपालन, बागवानी के बारे में जानकारी दिया, साथ के सी सी रेनिवल करने के फायदों के बारे में और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के लाभ के बारे में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा (PMJJBY) एवं प्रधानमंत्री दुर्घटना सुरक्षा बीमा (PMSBY), इत्यादी के बारे में विस्तार पूर्वक किसानो के साथ चर्चा की गयी साथ ही किसानो अन्नदाता के रूप में सम्मानित किया गया और धन्यवाद दिया गया ।
भारतीय स्टेट बैंक, शाखा प्रबंधक यज्ञदत्त वर्मा ने अपने संबोधन में बताया की SBI पुरे देश में 8 से 23 दिसम्बर तक "राष्टीय किसान दिवस " के अवसर पर "SBI अन्नदाता उत्सव" मना रहा है जिसके तहत देश के सभी भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखाओ द्वारा किसानो के साथ मिलकर कार्यक्रम किये जा रहे है और राष्ट्र को भोजन करने वाले हाथो को सलाम कर रहा है SBI और कह रहा है "हर किसान देश का अभिमान" है
इस कार्यक्रम में ग्राम सरायपाली, ठाकुरदियाकला, एवं आसपास के कृषक शामिल हुए और भारतीय स्टेट बैंक, शाखा कौहाकुडा की इस पहल के लिए शाखा प्रबंधक की सराहना की और SBI को धन्यावाद दिया शाखा की ओर से शाखा प्रबंधक के साथ लखन ध्रुव, गुणसागर बढाई इत्यादी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

