महासमुंद में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, 7.93 लाख नाम दर्ज।

एसआईआर के तहत प्रारंभिक मतदाता सूची जारी, दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख 22 जनवरी।

महासमुंद, 23 दिसंबर 2025। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देश पर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक और मीडिया प्रतिनिधियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर विस्तृत जानकारी दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर कार्य 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था। बीएलओ द्वारा 4 नवंबर से 18 दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और डिजिटाइजेशन किया गया। इसके बाद आयोग के निर्देशानुसार आज प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की गई।

प्रारंभिक सूची के अनुसार जिले की चारों विधानसभा—सरायपाली, बसना, खल्लारी और महासमुंद—में कुल 7 लाख 93 हजार 722 मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं। इनमें 3 लाख 94 हजार 607 पुरुष, 3 लाख 99 हजार 107 महिला और 8 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा-वार आंकड़ों की बात करें तो महासमुंद में 1 लाख 86 हजार 820, खल्लारी में 2 लाख 3 हजार 231, बसना में 2 लाख 10 हजार 657 और सरायपाली में 1 लाख 93 हजार 14 मतदाता प्रारंभिक सूची में शामिल हैं।

कलेक्टर ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के बाद मतदाता 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और दोहरे पंजीकरण वाले नामों को एक स्थान पर समायोजित किया जाएगा। ईआरओ द्वारा नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 तक पूरी की जाएगी, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को होगा।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन से पहले जिले में कुल 8 लाख 86 हजार 422 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 92 हजार 700 मतदाताओं के गणना प्रपत्र विभिन्न कारणों से प्राप्त नहीं हो पाए। इनमें मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाता शामिल हैं। ऐसे मतदाताओं की जानकारी मतदान केंद्रवार वेबसाइट लिंक पर उपलब्ध कराई गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीयन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तक लगभग 4 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच के बाद नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।

इस अभियान में 4 निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 7 सहायक अधिकारी और 1083 बीएलओ ने कार्य किया। साथ ही 5 प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और 2509 बूथ लेवल एजेंटों की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक के अंत में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची सीडी और हार्ड कॉपी में प्रदान की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा, एसडीएम अक्षा गुप्ता, खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित 

Post a Comment

Previous Post Next Post