राज्य स्तरीय हैंडबॉल में महासमुंद का जलवा, रायगढ़ को हराकर खिताब पर कब्जा।

सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद जिला बना चैंपियन।


जांजगीर। जांजगीर जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में 28 दिसंबर को आयोजित एक दिवसीय सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद जिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की लगभग 12 जिलों की टीमों ने भाग लिया। महासमुंद जिला टीम ने अपने पहले मुकाबले में बिलासपुर कोनी को 18/4 से हराया। दूसरे मैच में जांजगीर को 22/13 से पराजित किया। सेमीफाइनल में बिलासपुर को 18/7 से हराते हुए टीम फाइनल में पहुंची, जहां रायगढ़ को 29/24 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।


महासमुंद जिला पुरुष टीम में समृद्ध कलवार, सचिन, प्रशांत, विवेक दास, सागर यादव, आदित्य चंद्राकर, सिफ्टन रजा, सोमेश सोनी, उदय मंडल, आर्यन वर्ल्ड और खिलेश मंडलेश शामिल रहे। टीम के कोच प्रमेश खरे एवं खेल अधिकारी रावतपुरा महाविद्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

सफल आयोजन के लिए जांजगीर जिला हैंडबॉल संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों को बधाई दी गई। वहीं महासमुंद जिला टीम की जीत पर महासमुंद विधानसभा के विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर सहित राजेश शर्मा, रुपेश महिलांग, मनीष चंद्राकर, कपिल पेंदारिया, टिकेश्वर साहू, मुकेश पेंदारिया, आशीष कुशवाहा, कोनैन अहमद, वैभव मानिकपुरी, मतिहास दास, अंकुर जैन, अक्षत स्वामी एवं समस्त पदाधिकारियों और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




Post a Comment

Previous Post Next Post