बल्दीडीह सपोस में युवा कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
बल्दीडीह सपोस (बसना)। आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सम्माननीय अमित सिंह पठानिया जी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सम्माननीय आकाश शर्मा जी का सारंगढ़ प्रवास के दौरान सपोस आगमन हुआ। इस अवसर पर बसना विधानसभा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को राजनीति से जोड़ने को लेकर विचार साझा किए। नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बसना विधानसभा युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

