29 दिसंबर को बल्दीडीह में जुटेगा हिंदू समाज, हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह।
पिथौरा (मेमरा)// मेमरा मंडल के ग्राम बल्दीडीह में हिंदू समाज के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि आगामी 29 दिसंबर 2025, सोमवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सकल हिंदू समाज मंडल मेमरा के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी सनातनी बंधु-भगिनी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति रहेगी, वहीं धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे।
कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाला प्रांगण, बल्दीडीह (पिथौरा, जिला-महासमुंद) में आयोजित होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
जय श्री राम 🚩🙏
