पिथौरा में सनातन एकता का महाकुंभ, 28 दिसंबर को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन।
पिथौरा। नगर में आगामी 28 दिसंबर 2025, रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सर्व हिन्दू समाज मंडल पिथौरा के तत्वावधान में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हवन-पूजन के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल बलिदानी भगत सिंह खेल मैदान, पिथौरा तय किया गया है, जहां बड़ी संख्या में सनातनी बंधुओं के पहुंचने की संभावना है।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री तुकाराम पटेल जी, गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक पिथौरा शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ममता शीतल मिश्रा जी, मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका पिथौरा उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सतेंद्र सेंगर जी, संस्कृत भारती प्रांताध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क टोली सदस्य होंगे।
आयोजकों ने बताया कि इस विराट हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और हिंदू समाज के संगठन को मजबूत करना है। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित जनों के लिए भोजन एवं प्रसादी व्यवस्था भी रखी गई है।
सर्व हिन्दू समाज मंडल पिथौरा ने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
