लवन क्षेत्र से ओडिशा ले जाए जा रहे थे 20–22 भैंस, साथ चल रही बेलोनो कार भी पकड़ी गई।
रायपुर / झलप , पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच बीती रात गौ सेवकों ने पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रायपुर, झलप और बसना क्षेत्र के गौ सेवकों एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम ने एक आयशर वाहन को पकड़ लिया, जिसमें करीब 20–22 भैंसें लदी हुई थीं।
जानकारी के मुताबिक, उक्त वाहन को बलौदा बाजार जिले के लवन क्षेत्र से ओडिशा की ओर ले जाया जा रहा था। गौ सेवकों के अनुसार, पशुओं को कथित तौर पर क़त्लखाने ले जाने की आशंका थी। वाहन की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिलने के बाद टीम तत्काल सक्रिय हुई और वाहन की निगरानी करते हुए उसका पीछा शुरू किया।
लंबी दूरी तक पीछा, आखिरकार पकड़ में आया वाहन
गौ सेवकों की टीम ने वाहन का लगातार पीछा किया। लंबी दूरी तक पीछा करने के बाद टीम को वाहन को रोकने में सफलता मिली। कार्रवाई के दौरान आयशर वाहन के साथ चल रही एक बेलोनो कार को भी पकड़ा गया।
वाहन रुकवाए जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
🔴 रायपुर, झलप और बसना के गौ सेवक रहे मौजूद
इस संयुक्त कार्रवाई में रायपुर, झलप और बसना क्षेत्र के गौ सेवकों एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मौके पर गोल्डी शर्मा जी, प्रिंस परमार जी, राजन दास जी (रायपुर), छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य वि.खंड महासमुंद राजा अग्रवाल जी तथा बजरंग दल जिला संयोजक अभिषेक दास जी मयंक शर्मा सराईपाली,सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता एवं गौ सेवक मौजूद रहे।
गौ सेवकों एवं बजरंग दल की टीम द्वारा वाहन को पकड़े जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन तथा संबंधित लोगों को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपों की होगी पुष्टि
पूरे मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक जांच एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पशुओं को कहां से लाया गया था, उन्हें कहां ले जाया जा रहा था और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
गौ सेवकों ने मांग की है कि यदि जांच में पशु तस्करी या अवैध परिवहन के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।
पशु तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखने का दावा
गौ सेवकों ने कहा कि पशुओं के अवैध परिवहन और तस्करी के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा। उनका कहना है कि कानून के दायरे में रहकर ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।
बीती रात हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पशु तस्करी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब पूरे मामले में पुलिस की जांच और आगामी कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



