वंदे मातरम् गायन की परंपरा प्रेरणादायी - मनमीत छाबड़ा

तेज बारिश में भी नहीं रुकी वंदे मातरम् की गूंज।

पिथौरा। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को पिथौरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रव्यापी सामूहिक गायन कार्यक्रम हुआ। देशभर के सरस्वती शिशु मंदिरों में आयोजित कार्यक्रम के तहत यहां भी ठीक सुबह 11 बजे सैकड़ों नगरवासियों, पालकों और विद्यालय के भैया-बहनों ने एक साथ वंदे मातरम् का पूर्ण गायन किया।


कार्यक्रम की खास बात यह रही कि तेज बारिश भी लोगों के उत्साह को नहीं रोक सकी। बारिश के बीच नगरवासी और विद्यार्थी तीन मिनट से अधिक समय तक वंदे मातरम् का सामूहिक गायन करते रहे। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा ने वंदे मातरम् के इतिहास और महत्व की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् देश के राष्ट्रीय गीत के रूप में सम्मानित है। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिरों में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन की परंपरा रही है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते है।


उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर देशभर में एक साथ आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पिथौरा की सहभागिता गौरव का विषय है। उन्होंने आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, आचार्य-दीदियों, विद्यार्थियों, पालकों और नगरवासियों को बधाई दी।


नंद कुमार साहू ने की वंदे मातरम् की व्याख्या


कार्यक्रम की अध्यक्षता पालक समिति के नंद कुमार साहू ने की। उन्होंने वंदे मातरम् के शब्दों और भावों की विस्तृत व्याख्या करते हुए विस्तार से इसके ऐतिहासिक महत्व से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।


कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह शिक्षण समिति अध्यक्ष बोधी राम चौधरी, सचिव सुरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष रजिन्दर खनूजा, समिति सदस्य यशवंत छाबड़ा, बजरंग अग्रवाल, पूर्व व्यवस्थापक लखन निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला प्रभारी वेद प्रकाश गोयल, प्रीतराम सूर्ये, पार्षद पुष्पकांत पटेल, एल्डरमैन नरेश सिंघल, स्काउट-गाइड संघ के कमिश्नर लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, पत्रकार गौरव चंद्राकर, युवराज चौहान, विजय गुप्ता, रौनक सलूजा, तेजस पंड्या, मनीष पंड्या, रवि ओझा, तुषार पंड्या सहित प्राचार्य गायत्री राजपूत, सरजू राम सिन्हा, सीताराम पटेल, विद्यालय के भैया-बहन, आचार्य-दीदियां, पालक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post