Mahasamund : विकासखंड स्तरीय शतरंज व योगा चयन ट्रायल 6 और 7 अगस्त को, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा मंच।

शतरंज और योगा प्रतियोगिता के लिए बिगुल बजा, विकासखंड स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेने का सुनहरा अवसर।


महासमुंद | 

विकासखंड स्तरीय शतरंज एवं योगा चयन ट्रायल/प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 6 एवं 7 अगस्त 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, विकासखंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 6 अगस्त 2026 को कार्मल स्कूल, झालप में होगा। वहीं विकासखंड स्तरीय योगा प्रतियोगिता 7 अगस्त 2026 को देव संस्कृति विद्यालय, महासमुंद में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी एवं संबंधित विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक शतरंज प्रतियोगिता के लिए राजेश्वरी ध्रुवंशी, योगा प्रतियोगिता के लिए गणेश कोसरे तथा विकासखंड खेल प्रभारी हिरेन्द्र कुमार साहू से संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से समय पर पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।





Post a Comment

Previous Post Next Post