सामाजिक एकजुटता पर जोर: फेडरेशन की सदस्यता अभियान तेज करने और समाज हित के मुद्दों पर बनी रणनीति।
पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत कौड़िया परिक्षेत्र इकाई गांड़ा समाज की एक दिवसीय आवश्यक बैठक बुधवार, 30 जुलाई 2026 को पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष यदुनाथ चौहान के गृह ग्राम बरतुंगा में आयोजित की गई। बैठक में समाज की संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकजुटता तथा विभिन्न समाजहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से राजाराम चौहान को कौड़िया परिक्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
बैठक के दौरान वर्तमान में प्रदेश स्तर पर सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने तथा राजधानी रायपुर में समाज के लिए भूखंड क्रय करने की दिशा में सक्रिय छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज फेडरेशन की सदस्यता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने शीघ्र सदस्यता अभियान को गति देने और समाज को संगठित करने का संकल्प लिया।
बैठक में समाज के विकास, संगठन विस्तार, युवा भागीदारी और सामाजिक हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर परिक्षेत्र अध्यक्ष खीरराम जगत, नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजाराम चौहान, परिक्षेत्र सचिव छबिलाल बघेल, परिक्षेत्र कोषाध्यक्ष रामरतन चौहान, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष यदुनाथ चौहान, संरक्षक अशोक कुमार सोनवानी तथा लोचन चौहान सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
