विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के जन्मदिवस पर बसना विधानसभा में सेवा और समर्पण के कार्यक्रम, अस्पतालों में फल वितरण से लेकर रक्तदान शिविर तक हुए आयोजन।
पिथौरा। बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का जन्मदिवस इस वर्ष पूरे विधानसभा क्षेत्र में “सेवा दिवस” के रूप में उत्साह, उमंग और जनसेवा की भावना के साथ मनाया गया। अपने लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक और समारोह से आगे बढ़कर समाजसेवा को प्राथमिकता दी तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया।
जन्मदिवस के अवसर पर पिथौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक समर्थकों ने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान मरीजों को ताजे फलों का वितरण किया गया और अस्पताल परिसर में सेवा भावना का विशेष माहौल देखने को मिला।
भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का जीवन सदैव जनसेवा, परोपकार और समाजहित के कार्यों से जुड़ा रहा है। उनके इसी सेवा भाव से प्रेरित होकर पूरे बसना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक रचनात्मक व सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के तहत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
वहीं पिथौरा सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच फल और भोजन वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संदेश देते हुए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्वप्निल तिवारी ने कहा कि “विधायक जी के लिए जनता की सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव है। उनके जन्मदिवस पर विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का संकल्प लेकर सेवा कार्यों में जुटा है।”
इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर, युवा मोर्चा जिला विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, रविंदर आज़मानी, पुष्पराज गजेंद्र, दिलीप निषाद, उपाध्यक्ष विजय नायक, आलोक त्रिपाठी, सहकारी समिति अध्यक्ष विजयराज पटेल, शिव पटेल, गयाराम धीवर, रवि डड़सेना, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, अजय डड़सेना, जिला खेल प्रमुख सौरभ अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकुंवर सिंहा, दीपक देवी, मधुरिमा पांडे, वर्षा सोनी, निर्मला पिंपलकर, श्वेता प्रसाद, संध्या भोसले, ज्योति सिंहा, संजय गोयल, सतीश प्रधान, जगत प्रधान, सोनू तिवारी एवं सतीश धुरुव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
