पिथौरा में हॉस्टल संपर्क अभियान के तहत युवाओं को किया गया संबोधित।

 पिथौरा में हॉस्टल संपर्क अभियान के तहत युवाओं को किया गया संबोधित।


पिथौरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में हॉस्टल संपर्क अभियान के अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पिथौरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी जिला मंत्री युवा मोर्चा कमलेश डडसेना एवं मंडल अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित ने छात्रावास के युवाओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को देश एवं समाज के प्रति जागरूक रहने, शिक्षा के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को समझने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने छात्रों से कहा कि अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को समय पर रखें, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा युवाओं के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर छात्र अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों से संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। अंत में सभी युवाओं को जागरूक नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया।







Post a Comment

Previous Post Next Post