महासमुंद में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 80 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

Anti Narcotics Task Force का बड़ा प्रहार, 55 लाख की संपत्ति जब्त।


महासमुंद | 22 जनवरी 2026 // जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए Anti Narcotics Task Force द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कोमाखान क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने 80 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

कार्यवाही के दौरान गांजा तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG04QL0907 भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। इसके साथ ही तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार अनुरागनी (21 वर्ष), निवासी मौदहा, जिला हमीरपुर (उत्तरप्रदेश) एवं हुलेश दीवान (46 वर्ष), निवासी नर्रा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार जनवरी माह में अब तक जिले में कुल 1920.610 किलो ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ 60 लाख 33 हजार रुपये है, जब्त किया जा चुका है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है।

आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) एवं 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा तस्करी के स्रोत और गंतव्य बिंदु के साथ-साथ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post